एनसीसी कैडेट्स को मिले अग्नि सुरक्षा के गुर: 9 बिहार बटालियन बरौनी में अग्निशमन विभाग ने दिया प्रशिक्षण

DNB Bharat Desk

एनसीसी आर्मी बिंग के 9 बिहार बटालियन ओटीसी बरौनी में 15 सितंबर 2026 से 24 सितंबर 2026 तक चलने वाले 10 दिवसीय कैंप में आज अग्निशमन विभाग बेगूसराय के अधिकारियों ने एनसीसी कैडेट को आग से बचाव एवं जानकारी हेतु कैंप का आयोन किया । जिसका उद्देश्य आग से बचाव संबंधी जागरूकता के साथ-साथ अगलगी को रोकना भी था।

आए हुए अधिकारियों का स्वागत एनसीसी के एसोसिएट ऑफिसर लेफ्टिनेंट पार्वती कुमारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन एसोसिएट ऑफिर लेफ्टिनेंट श्रवण कुमार ने किया।  सूबेदार मेजर चित्र थापा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

एनसीसी कैडेट्स को मिले अग्नि सुरक्षा के गुर: 9 बिहार बटालियन बरौनी में अग्निशमन विभाग ने दिया प्रशिक्षण 2इस प्रशिक्षण कैंप में सर्वांगीण विकास का लक्ष्य रखा गया है इसके उद्देश्य में प्रतिदिन शारीरिक प्रशिक्षण वेपन ट्रेनिंग अत्यधिक तकनीकी बाले सिम्युलेटर प्रशिक्षण परेड एवं खेल के प्रशिक्षण के साथ-साथ ए , बी तथा सी प्रमाण पत्र की परीक्षाओं की तैयारी तथा उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए करियर काउंसलिंग तथा उनमें एकता और अनुशासन तथा लीडर से डेवलप करने के लिए पब्लिक संवाद जन जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक तथा लोगों के बीच रैली और स्पीच का आयोजन किया जा रहा है

एनसीसी कैडेट्स को मिले अग्नि सुरक्षा के गुर: 9 बिहार बटालियन बरौनी में अग्निशमन विभाग ने दिया प्रशिक्षण 3आज भी कैडेट के बीच संध्याकालीन वॉलीबॉल मैच का फाइनल होगा जिसमें अल्फा, ब्रावो, चार्ली  और डेल्टा से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है । बालिका वर्ग में फाइनल में डेल्टा और अल्फा टीम के बीच मुकाबला होगा जबकि बालक वर्ग में डेल्टा और चार्ली टीम के बीच मुकाबला होगा। यह प्रतियोगिता देर रात तक चलने की संभावना है । प्रतियोगिता देर रात्रि जारी है साथ ही साथ सभी कंपनियों के बीच बैडमिंटन प्रतियोगिता भी प्रारंभ है जिसका लीग मैच चल रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article