डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर: NEET पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।इसी कड़ी में समस्तीपुर जिला समाहरणालय परिसर में QRT (क्विक रिस्पांस टीम) के साथ व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवानों ने अभ्यास किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में QRT और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह तैयार हैं। समाहरणालय परिसर सहित प्रमुख सरकारी कार्यालयों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट