बिहार शरीफ जिला परिषद सभागार में जिला परिषद की हुई सामान्य बैठक, बैठक के दौरान किसानों की समस्या का छाया रहा मुद्दा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित जिला परिषद सभागार में सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी के द्वारा किया गया वहीं इस बैठक में नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने भी शिरकत की। बैठक के दौरान नालंदा सांसद कौशल कुमार ने कहा कि आज की सामान्य बैठक में मुख्य मुद्दा किसानों का छाया रहा।

बिहार शरीफ जिला परिषद सभागार में जिला परिषद की हुई सामान्य बैठक, बैठक के दौरान किसानों की समस्या का छाया रहा मुद्दा 2इस वर्ष नालंदा जिले में अल्प वर्षा होने के कारण सुखाड़ की स्थिति बन चुकी है। हालांकि सरकार ने किसानों को राहत देने के उद्देश्य डीजल अनुदान भी देने का काम किया है। लेकिन आज की सामान्य बैठक में मुख्य रूप से किसानों की बिजली, खाद,पटवन कि समस्या जैसे मुद्दे पर सामान्य बैठक के दौरान विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। सरकार लगातार किसानों को लेकर काफी चिंतित है। सामान्य बैठक के दौरान सभी जिला परिषद सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को भी नालंदा सांसद एवं उप विकास आयुक्त के समक्ष रखने का काम किया।

- Sponsored Ads-

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article