प्रभारी व प्रबंधक ने मुफ्त औषधि परिवहन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.मनोज कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष गांधी ने शनिवार को मुफ्त औषधि परिवहन वाहन को हरी झंडी दिखा कर क्षेत्रीय स्वास्थ्य उपकेंद्र तक दवा पहुँचाने हेतु रवाना किया।

- Sponsored Ads-

प्रभारी व प्रबंधक ने मुफ्त औषधि परिवहन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 2हेल्थ मैनेजर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन जन तक औषधि की आपूर्ति हेतु स्वास्थ्य उपकेंद्र को दवा पहुंचाई जा रही है ताकि सभी व्यक्ति को दवा आसानी से उपलब्ध हो सके। मौके पर बी एच एम उदय शंकर,हिमांशु कुमार,सुमित,अमितेश सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article