डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जिला कार्यालय, समस्तीपुर में 19 सितंबर को जिला कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह ने की। आगामी 24 सितंबर को पटना में आयोजित होने वाले ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता को लेकर इस बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम के बिहार प्रभारी एवं बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मंत्री संजय पासवान ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और समस्तीपुर से युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने युवाओं के उत्साह और सहभागिता के बल पर ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री संजय पासवान ने कहा, “जब-जब युवाओं के हक और भविष्य की बात आई है, हमारे नेता व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने हमेशा आगे बढ़कर युवाओं की आवाज सुनी है, समझी है और उसे सरकार तक मजबूती से पहुंचाया है।”
उन्होंने आगे बताया कि 24 सितंबर को पटना के वेटनरी कॉलेज खेल मैदान में ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान स्वयं उपस्थित रहेंगे और ‘युवा संवाद’ के जरिए देश, समाज, शिक्षा, कौशल और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने समस्तीपुर लोजपा (रा.) के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में युवाओं के साथ पटना पहुंचने का आह्वान किया।
इस बैठक में पार्टी के प्रदेश महासचिव सह समस्तीपुर प्रभारी प्रभाकर ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष विभूति पासवान, प्रदेश नेता सुजीत पासवान, प्रदेश महासचिव संतोष पासवान, जिला प्रधान महासचिव राजकिशोर हजारी और जिला प्रवक्ता नीरज भारद्वाज उपस्थित रहे।
इनके अलावा बैठक में बिकेश कुशवाहा, श्याम पासवान, कैलाश पासवान, सुबिता सिंह, मनोज सिंह, रीना सहनी, राकेश कुमार, प्रदीप सिंह, महेंद्र राय, सुशील झा, कुंदन राय, मुकेश सिंह, अरुण झा, पवन पासवान, अरविंद पासवान, पिंटू सिंह, हिमांशु रंजन, बिदेशी राय, शिवजी प्रसाद, सुरेंद्र पासवान, अमरेश कुशवाहा, बिरजू झा, दीपक गुप्ता और अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट