बीससुत्री की बैठक में स्वास्थ्य,शिक्षा,आंगनवाड़ी, नलजल समेत अन्य योजनाओं का छाया रहा मुद्दा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वीरपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष विरशेन विक्रम कि अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक आयोजित किया गया। बैठक में बीस सुत्री सदस्यों के द्वारा प्रखंड क्षेत्र में ज्वलंत समस्याओं पर आधारित सवालों के जालों से घिरा रहा।

- Sponsored Ads-

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, जनवितरण प्रणाली की दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र, रासायनिक खाद की दुकानों का जांच, प्राथमिक विद्यालय,सरक,नल जल जैसी समस्या से जूझ रहे नागरिकों को राहत दिलाने से संबंधित ज्वलंत मुद्दों को लेकर बहस किया गया।

बीससुत्री की बैठक में स्वास्थ्य,शिक्षा,आंगनवाड़ी, नलजल समेत अन्य योजनाओं का छाया रहा मुद्दा 2साथ ही सदस्यों की मौजूदगी में जांच कर समस्या से निजात दिलाने की भी बात कि गयी। इसके अतिरिक्त आज कि बैठक को नजरंदाज किए वीरपुर व भगवानपुर थाना अध्यक्ष, वीरपुर सीओ, खाद्य आपूर्ति, सांख्यिकी, उद्योग प्रसार, महिला प्रसार,वन विभाग,लघु सिंचाई, पीएचडी, बाढ़ नियंत्रण,पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, प्रबंधन उद्योग नौला के ग्रामीण बैंक और वीरपुर के यूकों बैंक के अधिकारियों को बैठक में नहीं आने से नाराज़ सदस्यों ने सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से अस्पष्टीकरण पुंछने।

बीससुत्री की बैठक में स्वास्थ्य,शिक्षा,आंगनवाड़ी, नलजल समेत अन्य योजनाओं का छाया रहा मुद्दा 3पिछले बैठक में भी अनुपस्थिति रहने वाले पदाधिकारियों कर्मीयों के विरुद्ध पत्राचार के माध्यम से जिला पदाधिकारी को अवगत कराने से संबंधित निर्णयों को लिया। मौके पर उपाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, वीडियो पंकज कुमार शक्ति धर,डीपिआर ओ सोभा रानी सदस्य राम सुन्दर सिंह कुशवाहा, चुन्नू कुमार चंदन, राकेश कुमार, कुंदन जोसवा समेत सभी सदस्य मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article