हादसा होते होते टला, कड़ी सुरक्षा के बीच काजल राघवानी हुई रवाना, लहेरी थाना क्षेत्र के नाला रोड की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क
बिहार शरीफ में आज senco ज्वेलर्स के शोरूम का उद्घाटन के मौके पर पहुंची भोजपुरी कलाकार काजल राघवानी जहां उनकी एक झलक पाने को बेकाबू भीड़ के द्वारा उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। जिससे उनके फर्चुनर गाड़ी के कई शीशे टूटा टूट गया, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल मूकदर्शक बनी रही।
बाबजूद जिसके आए बेकाबू भीड़ ने एक झलक पाने के लिए काजल राघवानी की गाड़ी पर हाथ और ईट से शीशा को तोड़ डाला।हालांकि शोरूम के संचालक बड़ी चतुराई से काजल राघवानी को चकमा देकर बाहर निकल गई।दरअसल आज यहां उद्घाटन कार्यक्रम के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन करना था परंतु बहुत ज्यादा भीड़ होने की वजह से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्थगित करना पड़ा।
वही इस तरह की घटना के बाद यहां के बाउंसर एवं शोरूम के संचालक संजीव कुमार बताते हैं कि काफी चतुराई से बेसमेंट में मैडम को ले जाया गया और वहां से सभी बाउंसर के देखरेख एवं पुलिस के सहयोग की वजह से वह सुरक्षित निकाल पाई।
वहीं घटना के सम्बन्ध लहेरी थानाध्यक्ष रणजीत रजक ने बताया हमारे यहां सिर्फ कार्यक्रम को लेकर निमंत्रण कार्ड दिया गया था।वही एसडीएम किसलय श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कोई भी लिखित आवेदन नहीं दिया गया था।हालांकि संचालक संजीव ने भगदड़ की घटना से इनकार करते हुए परमिशन लेने की बात कही।
डीएनबी भारत डेस्क