बेगूसराय में बेखौफ चोरों ने ‘मंजू ज्वेलर्स’ का शटर काटकर 5 लाख से अधिक के जेवरात पर किया हाथ साफ

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर चोरों ने ज्वेलरी की दुकान को अपना निशाना बनाया है तथा लाखों के जेबरात की चोरी कर मौके से फरार हो गए हैं। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के मुसहरी विषहर स्थान की है।

 बताया जा रहा है कि बीती रात बिसहर स्थान स्थित सोने चांदी की दुकान मंजू ज्वेलर्स में चोरों ने दुकान का शटर काटकर एक किलो चांदी के जेवरात सहित तकरीबन 5 लाख से अधिक के जेवरात की चोरी कर ली है।

बेगूसराय में बेखौफ चोरों ने 'मंजू ज्वेलर्स' का शटर काटकर 5 लाख से अधिक के जेवरात पर किया हाथ साफ 2 मिली जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक सुनील कुमार तकरीबन 9:00 बजे के आसपास अपने प्रतिष्ठान को बंद कर घर गए और सवेरे उन्हें मोबाइल से सूचना दी गई की उनके दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

बेगूसराय में बेखौफ चोरों ने 'मंजू ज्वेलर्स' का शटर काटकर 5 लाख से अधिक के जेवरात पर किया हाथ साफ 3मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर प्राप्त सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात भी रिकॉर्ड हुई है तथा देखा गया है कि चोरी के समय घटनास्थल के समीप से तीन बार पुलिस की गस्ती गाड़ी भी गुजरी है । इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article