बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता हथियार बरामद के लिए छापेमारी में गयी पुलिस को मिला भारी मात्रा में गांजा

DNB Bharat Desk

पुलिस को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा और अफरा-तफरी मची रही विरोध में पत्थरबाजी की गई और पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश में दो तस्कर जख्मी

डीएनबी भारत डेस्क

बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से सामने आ रही है जहां एक बार फिर बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है हथियार की सूचना पाकर छापेमारी करने पहुंची पुलिस को भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है।

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता हथियार बरामद के लिए छापेमारी में गयी पुलिस को मिला भारी मात्रा में गांजा 2इस दौरान पुलिस को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा और अफरा-तफरी मची रही विरोध में पत्थरबाजी की गई और पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश में दो तस्कर जख्मी बताए जा रहे हैं। जबकि पुलिस कुशलता का परिचय देते हुए बाल-बाल बच निकले हैं।

- Sponsored Ads-

पुरा मामला सहायक थाना सिंघौल क्षेत्र अंतर्गत उलाव स्थित अहलूवालिया कॉलोनी की है। तस्कर की पहचान सिंघौल ओपी क्षेत्र अन्तर्गत अहलूवालिया कॉलोनी निवासी स्वर्गीय उपेंद्र सिंह के पुत्र विकास कुमार एवं सुभाष कुमार के रूप में बताए जा रहे हैं।

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता हथियार बरामद के लिए छापेमारी में गयी पुलिस को मिला भारी मात्रा में गांजा 3थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते गुरुवार की देर रात्रि हथियार की सूचना पर पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी जहां लाखो रुपए मूल्य के भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। इस दौरान तस्करों के द्वारा काफी विरोध का सामना पुलिस को करना पड़ा और पत्थर भी बरसाए गए जबकि पुलिस घेराबंदी कर उसकी गिरफ्तारी के लिए डटे रहे और मकान से छलांग लगाकर भाग रहे दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर यह कार्रवाई की गई जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।।फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article