नालंदा:शाम से गायब बालक का शव बरामद, गले में रस्सी से दबाकर कर की गई हत्या,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

DNB Bharat Desk

पिछले 24 घंटे में नालंदा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों की हुई निर्मम हत्या से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। ताज़ा मामला चंडी थाना क्षेत्र इलाके की है जहां 6 साल के बच्चे की अगला दबाकर हत्या कर उसके शव को कल्याणपुर वाले गांव के खजाना खंधा के पास फेंक दिया.

- Sponsored Ads-

घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने बिहार शरीफ चंडी मुख्य सडक मार्ग को जाम कर दिया। बताया जाता है कि बच्चा कल देर शाम घर से खेलने के लिए निकला था उसके बाद जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। घटना के पीछे ब्लैकमेलिंग की बात सामने आ रही है.

नालंदा:शाम से गायब बालक का शव बरामद, गले में रस्सी से दबाकर कर की गई हत्या,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम 2

मृतक के पिता किसी महिला से अवैध प्रेम प्रसंग चल रहा था जिससे निरंजन अक्सर फोन पर बात किया करते थे जब बात करना बंद कर दिया तो महिला ने मृतक के पिता निरंजन को ही ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया और मृतक के पिता और बच्चे को जान से मारने की धमकी दी जिसके 3 दिन बाद ही यह घटना घटित हो गई।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article