अनेकता में एकता का प्रतीक है भारत, कृष्णा टॉकीज के पास महाभंडारा में बोले पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन
डीएनबी भारत डेस्क
महाशिवरात्रि के दूसरे दिन शहर के कृष्णा टॉकीज के पास महाभंडारा का आयोजन किया गया l लगभग 2000 से अधिक लोगों के बीच भंडारा में कचौड़ी, खीर तथा सब्जी का महाप्रसाद वितरित किया गया l इस अवसर पर पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि भूखे को खाना खिलाना इंसानियत और सबसे बड़ा पुण्य है l

जरूरतमंद नागरिकों की मदद करना एक सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि अगर हम अनेकता में एकता के प्रतीक भारत की विश्व में एक अलग पहचान की करें तो,हमारा भारत पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखता है। एकता शब्द स्वयं यह प्रकट करता है कि भारत में जाति, रंग, रूप, वेशभूषा अलग होने के बावजूद भी यह एक सूत्र में बंधा है।
जिस प्रकार अनेक वाद्य यंत्र मिलकर संगीत की एक लय, एक गति एक लक्ष्य और एक भाव बना देते हैं और मनमोहक संगीत का जन्म होता है। भारत में भी विभिन्न जातियां, धर्म, भाषाएं, बोलियां एवं वेशभूषा हैं, फिर भी हम सब एक हैं। भारत की एकता आज से नहीं बल्कि प्राचीनकाल से प्रसिद्ध है l
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि एक दूसरे के पर्व में शामिल होकर त्यौहार मनाना हमारी गंगा-यमुनी तहजीब का प्रतीक है l
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट