नालंदा में प्रार्थना के दौरान कड़ी धूप होने के कारण लगभग एक दर्जन बच्चियां की तबीयत बिगड़ी,इलाज के लिए निजी क्लीनिक में कराया गया भर्ती

DNB Bharat Desk

काफी देर तक प्रार्थना और पीटी कराया गया,इस दौरान कुछ छात्राओं के द्वारा हेडमास्टर से इसकी शिकायत की गई लेकिन स्कूल प्रबंधन के द्वारा छात्रा की बात को अनसुना किया गया।

 डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा रहुई प्रखंड के मध्य एवं उच्च विद्यालय सोसंदी में उस वक्त अचानक अफरा तफरी मच गई। जब अचानक प्रार्थना के दौरान कड़ी धूप होने के कारण लगभग एक दर्जन बच्चियां एक एक करके गिरने लगी।इस संबंध में स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने बताया की शनिवार को स्कूल प्रांगण में काफी देर तक पार्थना और पीटी कराया गया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान कुछ छात्राओं के द्वारा हेडमास्टर से इसकी शिकायत की गई लेकिन स्कूल प्रबंधन के द्वारा छात्रा की बात को अनसुना किया गया जिसके कारण लगभग एक दर्जन छात्राएं एक एक करके बेहोश होने लगी।इस घटना की जानकारी बच्चे के परिजनों को मिलने के बाद परिजन आग बबूला हो गए।

नालंदा में प्रार्थना के दौरान कड़ी धूप होने के कारण लगभग एक दर्जन बच्चियां की तबीयत बिगड़ी,इलाज के लिए निजी क्लीनिक में कराया गया भर्ती 2 घटना की नजाकत को देख हेडमास्टर निशांत आलम स्कूल छोड़ फरार हो गए।परिजनों और छात्राएं ने स्कूल के हेडमास्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया।परिजनों ने बताया की उनके बच्चे बिलकुल स्वास्थ्य थे ज्यादा देर तक कड़ी धूप में रहने के कारण बच्ची की हालत बिगड़ी है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article