लहेरी थाना क्षेत्र की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क
बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के नाला रोड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब अचानक बिजली के खंभे से आग का गुब्बार उठने लगा।
बताया जा रहा है कि बिजली का तार ढीला होने के कारण अचानक चिंगारी निकली, जिसने देखते ही देखते आग का रूप ले लिया। खंभे में आग लगी देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और बिजली के खंभे में लगी आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
डीएनबी भारत डेस्क