डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के बीहट राष्ट्रीय उच्च पथ 28 पर फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जिओ रिलाइंस पेट्रोल पम्प के समीप शनिवार की अल सुबह क़रीब 5 बजे में दरभंगा से सिमरिया धाम आ रही खचाखच यात्री से भड़ा सीएनजी टेम्पू अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे सड़क दुर्घटना में सीएनजी टेम्पू में सवार रहे एक ही परिवार के चार पीढ़ी के लोग सहित दर्जन भर यात्री गम्भीर रूप से ज़ख्मी हो गए।

घटना की सूचना पाते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर कुछ जख्मियों को नज़दीकी सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी लाया और सभी जख्मियों को तत्काल ईलाज करवाने हेतु पीएचसी बरौनी से डायल 102 एम्बुलेंस की टीम घटनास्थल पर पहुंच अन्य सभी जख्मियों को नज़दीकी सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी लाया जहां चिकित्सकों ने गंभीरता से लेते हुए अपने देखरेख में एक एक कर सभी जख्मियों का प्राथमिक उपचार कर दिया। ज़ख्मी होने वालों में खासकर एक ही परिवार के चार पीढ़ी के लोग थे।
जिसमें दरभंगा जिला निवासी गणेश गिरी के उम्र क़रीब 75 वर्षीय पुत्र कामेश्वर गिरी, कामेश्वर गिरी के 45 वर्षीय पुत्र उगन गिरी, उगन गिरी के 29 वर्षीय पुत्र अजीत गिरी और अजीत गिरी के उम्र क़रीब 1 वर्षीय पुत्र दयानन्द कुमार एवं ज़ख्मी हुए कामेश्वर गिरी की 70 वर्षीय पत्नी श्यामला देवी, बद्री गिरी की 65 वर्षीय पत्नी काला देवी, शिवकुमार गिरी की 45 वर्षीय पत्नी भगवान दाय देवी, कुशेश्वर गिरी की 38 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी, अजीत गिरी की 25 वर्षीय पत्नी चांदनी देवी, विनोद गिरी की 50 वर्षीय पत्नी मलभोगिया देवी, राजदेव मण्डल के 40 वर्षीय पुत्र इन्द्रजीत मण्डल एवं प्रमीला देवी गम्भीर रूप से ज़ख्मी हो गई। सभी जख्मियों का प्राथमिक उपचार किया गया।
जिसमें से गम्भीर रूप घायल हुए 75 वर्षीय कामेश्वर गिरी, 65 वर्षीय काला देवी, 45 वर्षीय उगन गिरी को बेहतर इलाज हेतु बेगूसराय रेफर कर दिया गया। वहीं अपुष्ट ख़बर अनुसार घटना की सूचना पाते ही स्वजनों ने जख्मियों से सम्पर्क साधकर बेहतर इलाज हेतु दरभंगा ही वापस बुला लिया है। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी परिसर में जख्मियों के चीख पुकार से हर कोई स्तबध रह गया। वहीं घटना के बाद वाहन चालक भीड़ का फ़ायदा उठाकर वाहन छोड़कर भागने में कामयाब हो गया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट