बेगूसराय में ट्रक ने किसान को कुचला,घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना मंझौल थाना क्षेत्र के चौड़ी गाछी गढ़पुरा पथ की है। मृतक किसान की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल 3 के रहने वाले विनोद प्रसाद सिंह का पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने एक किसान को कुचल दिया। जिससे किसान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस मौत की खबर लगते ही गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया।

- Sponsored Ads-

घटना मंझौल थाना क्षेत्र के चौड़ी गाछी गढ़पुरा पथ की है। मृतक किसान की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल 3 के रहने वाले विनोद प्रसाद सिंह का पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि विकास कुमार अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर मजदूर को कहने के लिए गया था कि मंगलवार को खेत में काम है।

बेगूसराय में ट्रक ने किसान को कुचला,घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2परिजनों बताया कि मजदूर को कहकर अपने घर लौट रहा था। तभी रस्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उसके मोटरसाइकिल में सामने से जोरदार धक्का मार दिया। जिससे विकास कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी सूचना मंझौल थाना पुलिस को दी।

बेगूसराय में ट्रक ने किसान को कुचला,घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम 3वहीं इस सूचना के बाद मौके पर मंझौल थाने की पुलिस पहुंचकर शवको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक विकास कुमार किसान थे। और खेती-बड़ी करके पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article