बिजली के शॉट सर्किट से घर में लगी आग, घर में रखा लाखों का समान समेत नगद जलकर राख

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव स्थित वार्ड संख्या 2 में सोमवार की रात्रि आग लगने से लाखों की संपत्ति जल का राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण और अग्निशमन दस्ता घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे।

- Sponsored Ads-

बिजली के शॉट सर्किट से घर में लगी आग, घर में रखा लाखों का समान समेत नगद जलकर राख 2इससे पहले कि ग्रामीणों एवं अग्निशमन द्वारा आग पर काबू पाया जाता, तब तक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। बताया जाता है कि सोमवार की रात शॉर्ट सर्किट से हुई अगलगी में भगवानपुर निवासी स्व.विभूति भूषण सिंह की पत्नी राधा कुमारी का घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। पीड़िता ने बताई क़ि अगलगी में गोदरेज में रखे लगभग 55 हजार रुपए नगद, सेवा पुस्तिका,अंक पत्र,मूल प्रमाण पत्र सहित अन्य कागज, कपड़े,चांदी के बर्तन,कूलर,दीवान आदि जल कर राख हो गया।

बिजली के शॉट सर्किट से घर में लगी आग, घर में रखा लाखों का समान समेत नगद जलकर राख 3रात्रि लगभग 2.30 बजे जब पीड़िता उठी तो कमरे से धुआं निकलते देखी। तब अग्निशमन विभाग को सूचना दी व ग्रामीण जुटे तब तक सारा समान जलकर राख हो गया।पीड़िता प्राइमरी स्कूल हंडालपुर में विशिष्ट शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article