बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 के पास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद इब्राहिम के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों के मुताबिक, मोहम्मद इब्राहिम रोज की तरह ई-रिक्शा लेकर निकले थे लेकिन मंगलवार की देर शाम तक घर नहीं लौटे। घर वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच बलिया थाना पुलिस की ओर से सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई है और शव सदर अस्पताल में रखा गया है।

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2आनन-फानन में परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मोहम्मद इब्राहिम के शव की पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत से गांव और परिवार दोनों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article