भगवानपुर प्रखंड के संजात पुस्तकालय परिसर में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का शुभारंभ

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के संजात पुस्तकालय परिसर में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का शुभारंभ सोमवार को जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ.राकेश कुमार कुमुद,भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.बैद्यनाथ राय, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी वीरपुर डॉ.ललन कुमार एवं मुखिया पूनम कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर प्रखंड के संजात पुस्तकालय परिसर में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का शुभारंभ 2मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी ने  कहा कि इस चिकित्सालय से सीधे तौर पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था व किसानों की आय पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सप्ताह में दो दिन भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी वीरपुर डॉ. ललन कुमार सेवा देंगें। जब तक स्थायी रूप से पशु चिकित्सालय नहीं बन जाता है तब तक इसी भवन से पशुओं से संबंधित सभी प्रकार का इलाज जारी रहेगा।

भगवानपुर प्रखंड के संजात पुस्तकालय परिसर में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का शुभारंभ 3उन्होंने ग्रामीणों से पशु चिकित्सालय हेतु भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मौके पर डॉ.सुंदेश्वर प्रसाद सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र कुमार सुमन,कंचन मिश्रा,जगदीश पासवान,राम चरित्र  चौरसिया,राजेश कुमार ईश्वर,श्री चरण शर्मा,संतोष चौरसिया सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Share This Article