बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समाज कल्याण शिविर का किया उद्घाटन, दिव्यांगों के बीच बांटे सहायक उपकरण

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के गाँधी स्टेडियम मे समाज कल्याण विभाग  की ओर से चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

 जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह, बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री सहित अन्य लोगो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।आज के इस कार्यक्रम मे समाज कल्याण विभाग के तहत मिलने वाले लाभ को लाभुकों के बीच बितरीत किया गया। 

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समाज कल्याण शिविर का किया उद्घाटन, दिव्यांगों के बीच बांटे सहायक उपकरण 2जिसमें दिब्यांगो के बीच ट्राई साइकिल कृतिम अंग चश्मा,अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना की राशि सहित अन्य समान आदि शामिल था। इस संबंध मे बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा इस कार्यक्रम के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जिला के जिलाधिकारी को धन्यवाद दूंगा जिनके द्वारा यह तय किया गया है की दिब्यांगो के जरुरत के सामान उन्हें उपलब्ध कराया जाये। 

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समाज कल्याण शिविर का किया उद्घाटन, दिव्यांगों के बीच बांटे सहायक उपकरण 3इसी के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तीन सौ से चार सौ लोगो के बीच ट्राई साइकिल, कृतिम अंग चश्मा सहित अन्य सामानो का बितरण किया गया।इस मौके पर गिरिराज सिंह ने अंतरजातीय विवाह के जोड़ो को बिहार सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का बितरण किया। पूछे जाने पर उन्होंने कहा की सभी जोड़े अंतर्जतिय बिबाह कर खुश है।

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समाज कल्याण शिविर का किया उद्घाटन, दिव्यांगों के बीच बांटे सहायक उपकरण 4वही इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया की हर दिब्यांग को उनकी हर  जरुरत को पुरा करने का काम किया जायेगा। आज के कार्यक्रम मे जिनको नहीं सुबिधा नहीं मिली है राशि आते ही प्रदान की जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article