समस्तीपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 8 वर्षीय छात्रा की पहिए के नीचे दबकर मौत; शिक्षक पिता घायल

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार शिक्षक और उनकी 8 वर्षीय बेटी गंभीर हादसे का शिकार हो गए। 

दुर्घटना में सड़क पर गिरी बच्ची ट्रक के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके पिता और माता घायल हो गए। मृत बच्ची की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के दामोदरपुर महुली वार्ड-2 निवासी शिक्षक आशुतोष रंजन की पुत्री श्रेया (8 वर्ष) के रूप में हुई है। आशुतोष रंजन सरायरंजन प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय किशनपुर युसूफ एससी में शिक्षक हैं। 

समस्तीपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 8 वर्षीय छात्रा की पहिए के नीचे दबकर मौत; शिक्षक पिता घायल 2वह समस्तीपुर में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी बेटी श्रेया सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती थी। परिजनों के अनुसार, श्रेया चौरचन पर्व के दौरान अपने गांव गई थी। मंगलवार को उसकी परीक्षा थी। इस कारण परिवार के लोग उसे वापस स्कूल भेज रहे थे। सुबह वह अपने पिता के साथ स्कूटी से समस्तीपुर आ रही थी, जबकि उसकी मां दूसरी गाड़ी से पीछे चल रही थीं। इसी दौरान हरपुर एलौथ गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में जोरदार ठोकर मार दी। 

समस्तीपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 8 वर्षीय छात्रा की पहिए के नीचे दबकर मौत; शिक्षक पिता घायल 3ठोकर लगने के बाद शिक्षक सड़क किनारे कच्ची जमीन पर जा गिरे, जबकि श्रेया सड़क पर गिर गई और ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।श्रेया के चाचा ने बताया कि वह पर्व के मौके पर गांव आई थी। मंगलवार को परीक्षा होने के कारण उसे स्कूल भेजा जा रहा था। पिता उसे स्कूटी से लेकर समस्तीपुर आ रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। 

समस्तीपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 8 वर्षीय छात्रा की पहिए के नीचे दबकर मौत; शिक्षक पिता घायल 4घटना की सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article