बेगूसराय मे दरभंगा जिला के रहने वाले एक व्यक्ति सड़क हादसे मे बुरी तरह जख्मी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे दरभंगा जिला के रहने वाला एक व्यक्ति सड़क हादसे मे बुरी तरीके से घायल हो गया है। जिसका गंभीर हालत मे इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय मे रहा है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है। घायल की पहचान दरभंगा जिला के लहेरियासराय के रहने वाले अजय ईश्वर के लगभग 42 वर्षीय पुत्र अविनाश ईश्वर के रूप मे हुई है।

बेगूसराय मे दरभंगा जिला के रहने वाले एक व्यक्ति सड़क हादसे मे बुरी तरह जख्मी 2

घटना के संबंध मे पुलिसकर्मी रामबृक्ष कुमार ने बताया की बुधवार की सुबह एक सड़क हादसे मे युवक घायल हो गया था। सुचना के बाद पुलिस द्वारा युवक को बछवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय स्वास्थ्य अस्पताल में एंबुलेंस से भेजा गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article