बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा एक किशोर को पड़ा भुगतना, पोल से लटक रहे अर्थिंग के तार के संपर्क में आने से मौत

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा एक बार फिर एक किशोर को भुगतना पड़ा। जहां लचर बिजली व्यवस्था की वजह से उसकी मौत हो गई। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर की है। 

मृतक की पहचान रामपुर निवासी सिकंदर महतो के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है प्रिंस कुमार घर के बाहर ही मौजूद था और किसी कारणवश वह घर के सामने लगे पोल के समीप गया तभी पोल से लटक रहे अर्थिंग के तार के संपर्क में आ गया और घटनास्थल पड़ ही उसकी मौत हो गई।

 बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा एक किशोर को पड़ा भुगतना, पोल से लटक रहे अर्थिंग के तार के संपर्क में आने से मौत 2प्रिंस कुमार की मौत के बाद परिजनों ने वीरपुर थाने को उक्त घटना से अवगत कराया । तत्पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article