डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में बाया नदी किनारे एक युवती की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली बाबा डीहबर स्थान के समीप की है।
अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है । बताया जा रहा है कि आज जब अहले सुबह सिपाही भरती की तैयारी करने के लिए कुछ युवक जब दौड़ लगा रहे थे। उसी वक्त युवकों की नजर युवती के शव पर पड़ी।
तत्पश्चात ग्रामीणों सहित पुलिस को इसकी सूचना दी गई। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर यह युवती कहां की रहने वाली है और इसकी स्वाभाविक मौत हुई है या फिर किसी ने हत्या करके शव को गंगा बाया नदी में फेंक दिया है।
डीएनबी भारत डेस्क