नालंदा: खेत में बिछाए करंट वाले तार की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

नालंदा थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव में मंगलवार देर रात करंट की चपेट में आने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र मिस्त्री के 16 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि शाम को अंकुश शौच के लिए खेत की ओर गया था। इसी दौरान खेत मालिक द्वारा मकई की फसल के चारों ओर लगाए गए नंगे तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले।

नालंदा: खेत में बिछाए करंट वाले तार की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम 2 खोजबीन के दौरान वह खेत के पास अचेत अवस्था में मिला।परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article