नालंदा: अस्थावां का जनपुरा गांव विकास से कोसों दूर, 500 मीटर कच्ची सड़क बनी मुसीबत, बारिश में नरक बन जाती है सड़क जलजमाव और स्वास्थ्य सुविधा के लिए तरस रहा जनपुरा

DNB Bharat Desk

नालंदा के अस्थावां विधानसभा क्षेत्र का जनपुरा गांव आज भी विकास की राह देख रहा है। करीब दस हजार की आबादी वाले जनपुरा, डुमरावां और रमिया बिगहा गांवों को जोड़ने वाली महज 500 मीटर कच्ची सड़क बरसात में कीचड़ और जलजमाव में तब्दील हो जाती है।

हालात ऐसे हैं कि बीमार लोगों को खटिया पर लादकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में न सड़क है और न ही स्वास्थ्य सुविधा और न ही नली गली का निर्माण हुआ है। बारिश में नाले का पानी घरों में घुस जाता है और लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ता है। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए सड़क निर्माण और जलजमाव से निजात दिलाने की मांग की है।

नालंदा: अस्थावां का जनपुरा गांव विकास से कोसों दूर, 500 मीटर कच्ची सड़क बनी मुसीबत, बारिश में नरक बन जाती है सड़क जलजमाव और स्वास्थ्य सुविधा के लिए तरस रहा जनपुरा 2ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क बन जाने से करीब 15 किलोमीटर की दूरी घटकर महज 2 किलोमीटर रह जाएगी। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि त्रिनयन कुमार ने गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और वरीय अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाकर समाधान का भरोसा दिया।

नालंदा: अस्थावां का जनपुरा गांव विकास से कोसों दूर, 500 मीटर कच्ची सड़क बनी मुसीबत, बारिश में नरक बन जाती है सड़क जलजमाव और स्वास्थ्य सुविधा के लिए तरस रहा जनपुरा 3स्थानीय जनप्रतिनिधि त्रिनयन कुमार ने कहा कि यह गांव आज भी ब्रिटिश काल की याद को ताजा करता है।बुनियादी सुविधा नदारद है।

Share This Article