बंधन बैंक से लिए कर्ज नहीं चुका पाने के कारण युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगुसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में बंधन बैंक से लिए कर्ज को चुकाने में असमर्थ एक युवती ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आत्महत्या करने का प्रयास करने वाली की पहचान दौलतपुर पंचायत के बेगमपुर गांव निवासी रामबली पासवान की 25 वर्षीया पत्नी पिंकी देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

घर वालों ने मौके पर पहुंचकर  इस युवती की जिंदगी को बचा लिया । परिजनों ने बेहोशी की हालत में इस महिला को इलाज के लिए खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगुसराय रेफर कर दिया।

बंधन बैंक से लिए कर्ज नहीं चुका पाने के कारण युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास 2परिजनों ने बताया कि पिंकी देवी एस बंधन बैंक से काफी रुपया कर्ज  लिया था।जिसे चुकाने के लिए बंधन बैंक के कर्मी दबाब बना रहे थे। रुपया चुकता कर पाने में असमर्थ इस युवती ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article