खोदावंदपुर में नल जल योजना में धांधली का लगाया आरोप, डीएम से की जांच की मांग

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के योगीडीह गांव स्थित वार्ड नं 12 एवं 13 में मुख्यमंत्री नल जल योजना में व्यापक रूप से धांधली किए जाने की शिकायत करते हुए इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग जिलाधिकारी से की गई है।

- Sponsored Ads-

सामाजिक कार्यकर्ता व योगीडीह गांव निवासी दिलीप यादव ने डीएम को आवेदन देकर बताया है कि पीएचईडी विभाग के ठीकेदार की मनमानी कार्यशैली से इन वार्डों के अधिकांश परिवारों तक पेयजल योजना विगत तीन वर्षों से नहीं पहुंची है।

आवेदन पत्र में आरोप लगाया गया है कि ठीकेदार के कथित आदमी ने वार्ड के 200 लोगों का आधारकार्ड यह कहकर ले लिया कि पेयजल योजना का लाभ दिलवाएंगे। इनमें से मात्र 100 परिवारों को ही अबतक इस योजना का लाभ मिला है। शेष परिवार अभी भी इस योजना के लाभ से बंचित हैं।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article