सार्टिफिकेट लेने पहुंची छात्रा के साथ शिक्षिका ने किया अभद्र व्यवहार,थाना में मामला दर्ज

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के एसआईकेएचडी गर्ल्स हाई स्कूल घोषलेन की छात्राओं ने विद्यालय की शिक्षिका पर दुर्व्यवहार करने और सर्टिफिकेट देने के नाम पर नाजायज रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। छात्राओं का आरोप है कि मैट्रिक सर्टिफिकेट के लिए पिछले शानिवार से विद्यालय का चक्कर लगा रही है।

- Sponsored Ads-

जब सर्टिफिकेट के लिए स्कूल पहुंची तो उनसे सर्टिफिकेट देने के नाम पर नाजायज़ रुपये की मांग की गई। जब उसने रुपये के रसीद कि मांग की तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।वहीं इस मामले पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य का कहना है कि छात्राओं के द्वारा लगाए गए आरोपी पूरी तरह निराधार है।

सार्टिफिकेट लेने पहुंची छात्रा के साथ शिक्षिका ने किया अभद्र व्यवहार,थाना में मामला दर्ज 2प्रधानाचार्य का कहना है कि आज कल के बच्चे अनुशासनहीन होते जा रहे है। इसके लिए सिर्फ शिक्षकों को दोषी नही ठहराया जा सकता है। इसके लिए अविभावकों और शिक्षकों को मिलकर पहल करने की जरूरत है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article