डीएनबी भारत डेस्क
ऐतिहासिक धर्ती वीरपुर के धरा धाम पर सौ वर्षों से भी अधिक समयों से भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मेला का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार भी जनप्रेरना समिति, द ग्रेट यूथ सोसायटी, जनसहयोग पुजा समिति के द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर पांच दिवसीय मेला का आयोजन किया गया।

जो छींट फुट घटनाओं को छोड़ गुरुवार को शांति पूर्ण सम्पन्न हो गया है। पुजा समितियों के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को नगर भ्रमण करते हुए देर शाम में स्थानीय वलान नदी में प्रवाहित करते हुए श्रधालुओं ने नम आंखों से भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी समेत अन्य प्रतिमाओं इस बार की पुजा में हुए त्रुटियों को छमा याचना करते हुए पुनः अगले वर्ष भी वीरपुर की धरा धाम पर आने का निमंत्रण दिया है।
मेला शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हो इसके लिए थाना अध्यक्ष राजू रंजन के द्वारा जिला से महिला व पुरुष वल को भी मंगाया गया था। इस बार के पांच दिवसीय मेला में जो भी असमाजिक तत्वों ने हरक़त किया या करने का प्रयास किया उसे पुलिस ने पुलिसीया भाषा में उचित सम्मान भी देने का काम किया।
ये अलग बात है कि मेला क्षेत्र में दो युवकों में कुछ कहा सुनी हुआ और एक युवक ने दुसरे यूवक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिसका इलाज बेगूसराय में अब भी चल हीं रहा है। मेला में आए श्रद्धालुओं ने यह भी बताया कि मेला परीक्षेत्र में जुआ और शराब की होम डिलीवरी भी किया जा रहा था।जो आश्चर्य कि बात है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट