पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन की 4 वर्षीय भतीजी है नन्हीं ‘इकरा‘
डीएनबी भारत डेस्क
रमजान माह बरकत और रहमतों के साथ चल रहा है। शहर के धर्मपुर निवासी एवं जिला एथेलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मोo रजीउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा की पुत्री व पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन की 04 वर्षीय भतीजी इकरा इस्लाम ने अपनी जिन्दगी का पहला रोजा रखा l

इकरा इस्लाम का कहना है कि परिवार के बड़े-बुजुर्गों को रोजा रखते और तिलावत करते देखती थी तो उसके मन में भी रोजा रखने की इच्छा रहती थी। अब ऐसा मौका आया तो रोजे रखने की ठान ली। सुबह परिवार के सभी लोगों के साथ उठकर सहरी की और रोजा रखा।

इसके बाद नमाज पढ़कर कुरान की तिलावत भी की और अमन चैन की दुआ मांगी। शाम को इफ्तार के वक्त 04 वर्षीय बच्ची इकरा इस्लाम के चेहरे पर खुशी की झलक नजर आई। उसने बताया कि आगे भी रोजा रखूंगी और अल्लाह से अपने मुल्क के अमन-चैन, शांति और भाई-चारे के लिए दुआ करूंगी l
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट