भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही कारागार के सभी बन्धन टूट गए – स्वामी चिदात्मन जी महाराज

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/सिमरिया-मंगलवार को सिमरिया धाम स्थित कालीधाम सिद्धाश्रम सर्वमंगला के ज्ञान मंच से श्रीमद् भागवत कथा में लीला पुरुषोत्तम श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के प्रसंग में पूज्य स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने कहा कि वैसे तो कृष्ण भगवान का जन्म हम लोग भाद्र महीना के महाअष्टमी तिथि को मनाते हैं। लेकिन आज बड़ा ही सुंदर कथा चल रहा है संयोग बस श्रीमद् भागवत कथा में भी आज कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन आया है ।

- Sponsored Ads-

जिसमें कहा गया कि अत्याचारी कंस के अत्याचारों से धरती को बचाने के लिए भगवान विष्णु ने देवकी और वासुदेव के आठवें पुत्र के रूप में मथुरा के कारागार में जन्म लिया । जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और वासुदेव, श्री कृष्ण को टोकरी में रखकर उफनती यमुना पार करके नंदगांव ले गए और वह नंद के घर पहुंचे और शिशु को वहां रख दिया इस समय यशोदा के यहां कन्या के रूप में योग माया का जन्म हुआ जिसे वसुदेव मथुरा ले गए और कंस को सौंप दिया वैसे तो श्री कृष्ण के जन्म की यह कथा पूरे भारत में जन्माष्टमी के रूप में हम लोग मानते ही हैं जिसमें नंद गांव में भी धूमधाम से उत्सव मनाया जाता है

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही कारागार के सभी बन्धन टूट गए - स्वामी चिदात्मन जी महाराज 2वही उत्सव हम लोग इस पुनीत महीना में सिमरिया धाम के इस धरा धाम पर मना रहे हैं इस सुअवसर पर रविंद्र ब्रह्मचारी के द्वारा मंगल सुहावन भजन गया गया। मौके पर सिद्धाश्रम के व्यवस्थापक रविंद्र ब्रह्मचारी, मीडिया प्रभारी नीलमणि,रमण कुमार,अमरेंद्र कुमार सिंह, श्याम झा, राम झा,लक्ष्मण झा,अरविंद चौधरी, सदानंद झा, आचार्य नारायण झा, पंडित दिनेश झा रमेश झा, राजेश झा रजनीश झा,हंस झा, बच्ची देवी, अरुणा देवी, दीप्ति कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article