पाली गांव में भक्ति की बही सरिता, 261 कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के पाली गांव स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी रामेश्वर धाम में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा सह नौ दिवसीय श्रीसीताराम नाम संकीर्तन महायज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।

- Sponsored Ads-

 धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली इस शोभायात्रा में 261 कुमारी कन्याओं ने सिर पर कलश एवं लाल चुनरी धारण कर भाग लिया। श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत इस दृश्य ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

पाली गांव में भक्ति की बही सरिता, 261 कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ 2कलश शोभायात्रा कथा पंडाल से प्रारंभ होकर गांव के पश्चिमी छोर पिलुआही तक पहुंची। वहां से श्रद्धालु पूर्व दिशा की ओर भ्रमण करते हुए चुरामणचक गांव पहुंचे और पुनः कथा स्थल पर लौटे। 

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। वहीं डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों से प्रवाहित वैदिक मंत्रों ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्ममय वातावरण का आनंद लेते नजर आए। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

पाली गांव में भक्ति की बही सरिता, 261 कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ 3इस अवसर पर ठाकुरबाड़ी के अध्यक्ष रितेश सिंह एवं महंत श्री कृष्ण चंद्र दास ने संयुक्त रूप से बताया कि बुधवार को कलश शोभायात्रा के उपरांत अपराह्न 4 बजे से आगामी 6 जून तक श्रीसीताराम नाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। वहीं 28 मई से 6 जून तक प्रतिदिन संध्या 6 बजे से श्रीहरि कृपा कथा का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि श्रीधाम वृंदावन से पधारी साध्वी राजकुमारी जी महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालु श्रीराम कथा का रसपान करेंगे। कथा के दौरान आकर्षक धार्मिक झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा तथा प्रतिदिन श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।

गौरतलब है कि श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी के जीर्णोद्धार के बाद पहली बार इस परिसर में इतने भव्य स्तर पर श्रीराम कथा एवं महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समस्त ग्रामवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article