बेगूसराय: चेरिया बरियारपुर में जन्माष्टमी मेले के दौरान मची भगदड़, झूला टूटने की अफवाह से 15-20 लोग घायल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लगे मेले में अचानक भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और करीब 15 से 20 लोगों के घायल होने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि मेले में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान झूले के पास बैरिकेडिंग टूट गई। इसके बाद झूला टूटने की अफवाह तेजी से फैल गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

बेगूसराय: चेरिया बरियारपुर में जन्माष्टमी मेले के दौरान मची भगदड़, झूला टूटने की अफवाह से 15-20 लोग घायल 2अचानक मची अफरा-तफरी के कारण मेले में लगी बैरिकेडिंग और झूले के काउंटर भी टूटकर गिर गए। भगदड़ की स्थिति में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मेले में अचानक मची अफरा-तफरी और लोगों की भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति साफ दिखाई दे रही है।

बेगूसराय: चेरिया बरियारपुर में जन्माष्टमी मेले के दौरान मची भगदड़, झूला टूटने की अफवाह से 15-20 लोग घायल 3फिलहाल घटना में घायल लोगों की सही संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। प्रशासन और पुलिस की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article