समस्तीपुर: निजी क्लीनिक में एक महिला की संदिग्ध स्थिति मौत, क्लीनिक कर्मी में ताला जड़कर फरार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी क्लीनिक में एक महिला की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई। महिला की पहचान रामपुरा गांव के विशनदेव पासवान की पत्नी नीलम देवी के रूप में की गई। महिला की मौत के बाद नीजी क्लिनिक के सभी कर्मी क्लिनिक में ताला जड़कर फरार हो गये। परिजनों ने बताया कि नीलम की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इलाज को लेकर उसे प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो रही थी।

- Sponsored Ads-

चिकित्सक की ओर से भी सुधार की बात बार बार कही जा रही थी। इसी दौरान देर रात उसकी स्थिति अचानक बेहद खराब हो गई। इसके बाद चिकित्सकों ने आनन फानन में उसे ले जाने को लेकर दबाब बनाने लगे। बेहतर इलाज को लेकर गाड़ी से ले जाने की व्यवस्था की ही जा रही थी कि वो दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद अस्पताल के सभी कर्मी ताला जड़कर फरार हो गये। परिजनों ने बताया कि समय रहते अगर चिकित्सक रेफर कर देते तो महिला की जान बच सकती थी। इधर इस मामले को लेकर सामाजिक स्तर पर निपटारा करने की पहल की गई।

समस्तीपुर: निजी क्लीनिक में एक महिला की संदिग्ध स्थिति मौत, क्लीनिक कर्मी में ताला जड़कर फरार 2हालांकि मामला सामाजिक स्तर पर सुलह करने को लेकर जारी था। इधर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में किसी पक्ष के द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इधर स्थानीय कुछ लोगों की माने की महिला अस्पताल में गर्भपात कराने पहुंची थी, जहां जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गयी। हालांकि कोई भी इस मामले पर बोलने से बचते नजर आए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article