भगवानपुर में प्रसव के बाद 25 वर्षीय महिला की मौत पर बवाल, पीपरा-मंसूरचक मुख्य मार्ग 4 घंटे तक रहा जाम

DNB Bharat Desk

भगवानपुर| प्रसव के बाद महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार को दहिया उच्च विद्यालय के समीप पीपरा-मंसूरचक मुख्य मार्ग को करीब चार घंटे तक जाम कर दिया। लोग निजी नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लिखित आवेदन लेने और निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।

- Sponsored Ads-

मृतका की पहचान बसही वार्ड संख्या-दो निवासी हरे राम साह की करीब 25 वर्षीया पत्नी सीमा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार को प्रसव पीड़ा के बाद उसे पीएचसी भगवानपुर ले जाया गया, जहां से बेगूसराय रेफर किया गया। इसके बाद आशा कार्यकर्ता के माध्यम से उसे दहिया स्थित निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां ऑपरेशन के बाद सीमा ने नवजात को जन्म दिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर नर्सिंग होम से उसे बेगूसराय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सीमा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पति हरे राम साह बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं और घटना के समय वहीं थे। सीमा अपने पीछे दो छोटी बच्चियों और एक नवजात को छोड़ गई है। मां की मौत से नवजात के सिर से ममता का साया उठ गया।

भगवानपुर में प्रसव के बाद 25 वर्षीय महिला की मौत पर बवाल, पीपरा-मंसूरचक मुख्य मार्ग 4 घंटे तक रहा जाम 3परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर बेहतर इलाज मिलता तो सीमा की जान बच सकती थी। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

भगवानपुर में प्रसव के बाद 25 वर्षीय महिला की मौत पर बवाल, पीपरा-मंसूरचक मुख्य मार्ग 4 घंटे तक रहा जाम 4परिजनों ने नर्सिंग होम से बैनर-पोस्टर और पहचान से जुड़ी सामग्री हटाए जाने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस को दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Share This Article