नालंदा: यातायात पुलिस ने सोहसराय इलाके के मोगलकुआं में 60 ई रिक्शा को किया जब्त

DNB Bharat Desk

नालंदा-अगर आप ई-रिक्शा चालक हैं और आपके पास यातायात नियमों से जुड़े जरूरी दस्तावेज मौजूद नहीं हैं, तो सावधान हो जाइए। नालंदा में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है।

- Sponsored Ads-

इसी कड़ी में सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआं इलाके में यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 60 ई-रिक्शा जब्त किए हैं। इस दौरान सभी ई रिक्शा की दस्तावेज की जांच की गई। यातायात पुलिस ने बताया कि शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में नाबालिग चालक ई-रिक्शा चलाते पाए जा रहे हैं। इसके अलावा कई चालक सड़क पर ई-रिक्शा खड़ा कर यातायात व्यवस्था को बाधित करते हैं। ऐसे चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

नालंदा: यातायात पुलिस ने सोहसराय इलाके के मोगलकुआं में 60 ई रिक्शा को किया जब्त 2जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों के चालान भी काटे गए। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।यातायात पुलिस ने साफ कर दिया है कि बिना जरूरी दस्तावेज, नाबालिग चालक और सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से ई-रिक्शा खड़ा करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। ई रिक्शा चालकों ने इस कार्रवाई को सही बताया।

Share This Article