डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा सोरकाही बहियार में सोमवार को हुये आशो पासवान की हत्या मामले में मृतक के पुत्र ने वीरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
- Sponsored Ads-

मृतक के पुत्र गांधी पासवान द्वारा दर्ज कराये गये प्राथमिकी में कहा गया है कि 27 जुलाई को 2 बजे दिन के बाद वह घास काटने सोरकाही बहियार जा रहा था। इसी दौरान 3 ज्ञात व 3 अज्ञात व्यक्ति को मकई खेत से निकल कर भागते देखा। कुछ आगे बढ़ने पर तीन स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अभी-अभी जो 6 लोग भागे हैं,
उसी ने तुम्हारे पिताजी को लाठी, पत्थर व चाकू से हमला कर मार दिया है। थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट