डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में निगरानी ने बड़ी कारवाई करते हुए परिवहन विभाग के एक कर्मी और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। बताते चले की चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरौली के रहने वाले सत्यम कुमार के द्वारा यूपी से पिकअप भान खरीदा था जिसका ट्रांसफर कराने के लिए उनके द्वारा परिवहन विभाग में आवेदन और 26 हजार रुपया का चलान भी कटाया था।

लेकिन पिछले दो तीन महीना से उनको बिभाग के लिपिक संजय कुमार द्वारा दौराया जा रहा था।इतना ही नहीं ट्रांसफर के बदले बीस हजार रूपया रिश्वत की मांग की गयीं। बाद में 65 सौ रुपया पर बात तय हुई थी। बाद में इसकी शिकायत निगरानी से की गयीं। निगरानी ने मामला को सत्य पाया और आगे की कार्रवाई में जुट गए।जिसके बाद आज पैसा देने की तारीख तय की गयीं।
लेकिन आज पैसा देने वक्त संजय कुमार ने शिवानंद झा नामक एक दलाल को पैसा देने की बात कही और उसका मोबाइल नंबर भी दिया। मोबाइल पर बात होने के बाद शिवानंद झा डीटीओ कार्यालय के गेट पर पहुंचे। जहाँ पैसा लेते ही निगरानी की टीम ने सबसे पहले शिवानंद झा को मौके से गिरफ्तार किया।
बाद में शिवानंद झा के बयान पर लिपिक संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस उपधीक्षक रंजीत कुमार निराला ने कारवाई की पुष्टि करते हुए बताया की दो लोगो को हिरासत में लिया गया है जिसमें शिवानंद झा और परिवहन बिभाग के लिपिक संजय कुमार शामिल है। दोनों को छह हजार रुपया रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।
वही इस संबंध में पीड़ित सत्यम कुमार ने बताया की उनको गाड़ी ट्रांसफर करने के बदले रिश्वत की मांग की गयीं। जिसकी शिकायत निगरानी से उनके द्वारा की गयीं। जिसके परिणाम आज निगरानी के द्वारा यह कारवाई की गयीं।
डीएनबी भारत डेस्क