बाढ़ राहत में लापरवाही पर भड़के गिरिराज सिंह: बोले- पीड़ितों की मदद में देरी बर्दाश्त नहीं, तुरंत शुरू हो कम्युनिटी किचन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र में है और लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मिल रहे हैं। साथ ही साथ पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक भी कर रहे हैं। इसी करी में आज वह तेघड़ा अनुमंडल परिसर में तेघड़ा एवं बछवारा प्रखंड के पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की।

- Sponsored Ads-

जिसमें पदाधिकारी की लापरवाही पर सांसद गिरिराज सिंह खासे नाराज दिखे तथा उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के निवारण में देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी पदाधिकारी इसे प्राथमिकता से लें। जिन जगहों पर कम्युनिटी किचन की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है वहां अभिलंब कम्युनिटी किचन पशुओं के लिए चारे एवं नाव की व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे कि आवागमन सहज हो सके । साथ ही साथ उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर कहीं किसी प्रकार की परेशानी सामने आती है तो स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं तेघरा के एसडीओ से लोग डायरेक्ट संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं और पदाधिकारी के द्वारा उसका जल्द निवारण भी किया जाएगा ।

बाढ़ राहत में लापरवाही पर भड़के गिरिराज सिंह: बोले- पीड़ितों की मदद में देरी बर्दाश्त नहीं, तुरंत शुरू हो कम्युनिटी किचन 2गौरतलब है कि बछवारा प्रखंड के चमथा बिशनपुर दादूपुर समेत कई इलाके गंगा के बाढ़ से प्रभावित हैं वहीं तेघरा प्रखंड के भी रात गांव निपानिया मथुरापुर भगवानपुर चक्की सहित एक बड़ी आबादी बाढ़ का दंश झेल रही है। खासकर केंद्रीय मंत्री ने कम्युनिटी किचन को अभिलंब शुरू करने के लिए निर्देशित किया है और लाइटिंग की व्यवस्था भी सुचारु करने के लिए निर्देश दिए गए हैं । बैठक में तेघरा के विधायक रजनीश कुमार एवं बछवारा के विधायक सुरेंद्र मेहता भी शामिल थे साथ ही साथ तगड़ा के एसडीओ नीरज सिंहा एवं दोनों ही प्रखंड के सभी आला पदाधिकारी बैठक में शामिल थे ।

Share This Article