नव वर्ष के 2025 स्वागत में सजने लगे पिकनिक स्पॉट

DNB Bharat Desk

नव वर्ष 2025 के स्वागत में प्रखंड का पिकनिक स्पॉट सजने लगा है। नव वर्ष का जश्न मनाने की तैयारी में जुटे युवा वर्ग प्रखंड क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट में साफ सफाई के काम में जुट गए हैं तथा नव वर्ष की अगवानी के लिए साजो समान की तैयारी कर रहे हैं। शागी के राजू कुमार बताते हैं कि प्रत्येक वर्ष वे लोगऔर उनके साथी प्रखंड के नील कोठी दौलतपुर के परिसर में नव वर्ष के आगाज के मौके पर अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाते हैं ।यह स्थल बूढ़ी गंडक नदी के तट पर अवस्थित होने के कारण बड़ा ही रमणीक है ।

- Sponsored Ads-

चारों तरफ हरियाली और एक बड़ा सा भूभाग जो कृषि क्षेत्र है। जनवरी के माह में हरियाली ही हरियाली चारो ओर नजर आता है। आसपास के लोग प्रत्येक वर्ष यहां पिकनिक मनाने जुटते हैं ।कोठी के पास ही बुढ़ी गंडक है जहां नौका विहार का आनंद लेते हैं । वर्ष 25 में नववर्ष के स्वागत को लेकर लोग अभी से तैयारी में जुट गए हैं। दूसरी ओर खुदाबंदपुर प्रखंड के प्रसिद्ध स्थल गजाधर स्थान भी पिक निक स्थल है। यहां आसपास के लोग नव वर्ष के स्वागत में इंजॉय करने जुटते हैं। यहां पाल  कालिन  अवशेष का टीला है बड़ा ही रमणीक स्थल है। गजाधर भगवान के पूजा अर्चना के साथ नववर्ष की मंगल कामना का लोग आगाज करते हैं ।

नव वर्ष के 2025 स्वागत में सजने लगे पिकनिक स्पॉट 2वन भोज का आयोजित कर दिनभर मौज मस्ती करते हैं ।प्रखंड के मेघौल पंचायत के बुढ़वाशिवालय ,फफौत पंचायत के मटिहानी पछियारी स्थित नव तारकेश्वर मंदिर जो महादेव का विशाल मंदिर है यहां भी लोग काफी संख्या में जुटते हैं । नववर्ष के मौके पर नव तारकेश्वर नाथ पर जल अर्पित कर नया साल सुखद और समृद्धि के साथ व्यतीत हो इन्हीं  कामनाओं के साथ यहां भी लोग पिकनिक मनाते आते हैं ।बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष नव तारकेश्वर महादेव को जल अर्पित कर नव वर्ष का स्वागत करते हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article