आगामी बिहार विधानसभा का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व मे ही लड़ा जायेगा – सुरेन्द्र मेहता,खेल मंत्री

DNB Bharat Desk

बिहार की सियासत मे भले ही नीतीश कुमार के पलटी मारने को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही हो पर बीजेपी के नेता अपने बयान मे नीतीश कुमार की लेकर मिठास और उनके नेतृत्व मे चुनाव लड़ने की घोषणा कर एनडीए मे सब कुछ ठीक ठाक होने का दावा कर रहे है। इसी कड़ी मे बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने बेगूसराय मे आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा की आगामी बिहार विधानसभा का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व मे ही लड़ा जायेगा।

- Sponsored Ads-

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही अगले मुख्य्मंत्री होंगे।उन्होने कहा की लोग बात को बतंगर बना देते है। वही उन्होने हुलास पांडे के यहाँ ईडी की छापेमारी के संबंध मे कहा की चाहे कोई हो चोरी करेगा तो जेल जाना ही पड़ेगा।ईडी उसी के यहा जाता है जो गड़बड़ सरबर करता है।

आगामी बिहार विधानसभा का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व मे ही लड़ा जायेगा – सुरेन्द्र मेहता,खेल मंत्री 2उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि अपने हाल ही में देखा होगा कि एक नेता के यहां पांच-पांच सौ करोड़ रूपया मिला था। गरीब मर रहा है वही नेता के घरों मे पांच पांच सौ करोड़ रुपया  मिल रहा है। इसलिए जो गड़बड़ सर्वर करेगा उसका स्थान जेल में ही है। सुरेंद्र मेहता ने कहाँ की उन्होने शिक्षको सें अपील की है की वो लोग नीतीश कुमार पर भरोसा रखे आने वाले दिनों मे शिक्षकों की समस्या पर गंभीरता पूर्वक बिचार होगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article