बेगूसराय में अपराधियों का तांडव: शराब का विरोध करने पर युवक को मारी दो गोलियां, हालत गंभीर

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमिल गांव की है। वहीं घायल युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छपकी गांव के रहने वाले शंकर यादव का पुत्र गौतम कुमार  के रूप में हुई है। गौतम को दो गोलियां लगी है, एक उसकी बांह में और दूसरी पेट के निचले हिस्से में।

- Sponsored Ads-

इस घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया।। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चिलमिल गांव स्थित तीनमुहानी के पास दो बाइक पर सवार होकर आए 4 अपराधी पहले से खड़े थे। वे आपस में बातचीत कर रहे थे और मौका तलाश रहे थे। इसी दौरान गौतम बाइक से जैसे ही अपने घर की ओर जाने के लिए मुड़ा, घात लगाए बदमाशों ने उसकी बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ी ही दूरी पर आगे बढ़ते ही घर से करीब 100 मीटर पहले बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दी।बाइक सवार सभी अपराधी उत्तर दिशा की ओर बिहियार के रास्ते कारीचक की तरफ तेजी से भाग निकले। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े।

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव: शराब का विरोध करने पर युवक को मारी दो गोलियां, हालत गंभीर 2ग्रामीणों के प्रयास से खून से लथपथ गौतम को उठाकर तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि गांव में लगातार शराब के नशे में  अपराधी आते थे और गाली गलौज उत्पाद मचाते रहता था। उन्होंने बताया है कि अपराधियों के द्वारा उत्पाद मचाने का विरोध गौतम कुमार के द्वारा किया जाता था इसी से नाराज होकर अपराधियों ने उसे गोली मार दिया है।

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव: शराब का विरोध करने पर युवक को मारी दो गोलियां, हालत गंभीर 3एस घटना की सूचना मिलते ही सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय और मुफस्सिल थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा अपराधियों की पहचान के लिए गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Share This Article