बेगूसराय में मामूली बात को लेकर दबंगो ने किसान सास बहू की जमकर की पिटाई, पुलिस मामले की जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

घटना बरौनी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चांद की है 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर मामूली बात को लेकर दबंगों ने किसान सास बहू की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना बरौनी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चांद की है । पीड़ित की पहचान मिर्जापुर चांद निवासी नीलम देवी एवं श्यामवती देवी के रूप में की गई है ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में मामूली बात को लेकर दबंगो ने किसान सास बहू की जमकर की पिटाई, पुलिस मामले की जांच में जुटी 2 आरोपी भी मिर्जापुर चांद के ही रहने वाले कारी पासवान एवं इंद्रदेव पासवान बताए जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष में बताया कि शुक्रवार को वह अपने खेत में पानी पटाने के लिए गए थे और तभी कारी पासवान आकर बेवजह गाली गलौज करने लगे । जब नीलम देवी ने ईसका विरोध किया तो कारी पासवान एवं अन्य लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी ।

बेगूसराय में मामूली बात को लेकर दबंगो ने किसान सास बहू की जमकर की पिटाई, पुलिस मामले की जांच में जुटी 3जब उसे बचाने के लिए उसकी बहू श्यामबती देवी पहुंची तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। साथ ही साथ मौके पर पहुंचे श्यामवती देवी के पति अमित पासवान एवं अन्य लोगों की भी आरोपियों ने पिटाई की। फिलहाल पीड़ित पक्ष के द्वारा बरौनी थाने में लिखित रूप से आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।

बेगूसराय में मामूली बात को लेकर दबंगो ने किसान सास बहू की जमकर की पिटाई, पुलिस मामले की जांच में जुटी 4पीड़ित पक्ष ने बताया कि आए दिन आरोपियों के द्वारा मामूली बात को बजह बनाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article