वीरपुर में अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे पर लगी बाइक उड़ाई, थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार

DNB Bharat Desk

वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर लगी एक बाइक चुरा ली। घटना के संबंध में पीड़ित धर्मेंद्र कुमार ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई है।

पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 10 अगस्त की रात करीब 9 बजे उन्होंने अपनी बाइक (BR 09 AM 5459) को लॉक कर घर के अंदर खाना खाने के बाद सो गए थे। सुबह उठने पर बाइक गायब मिली।

वीरपुर में अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे पर लगी बाइक उड़ाई, थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार 2इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Share This Article