तेघड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना से हैं ग्रामीण परेशान

DNB Bharat

डीएनबी भारत डेस्क 

 

बेगूसराय- तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी 3 एवं 2 पंचायत में 18 सितंबर की देर रात चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने दिवाल सेंध कर बरौनी 3 पंचायत वार्ड एक निवासी शंभू सिंह के घर से नगद एवं समान एवं जेवर जेवरात वाला बक्सा लेकर फरार हो गये, वहीं उसी पंचायत व वार्ड के सेना जवान जीतेन्द्र कुमार के घर की तीन खिड़कियों को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देनें की फिराक में थे लेकिन घर के सदस्य जग गये और चोर को खदेरा।

- Sponsored Ads-

उसी रात बरौनी एक पंचायत निवासी रामरतन चौरसिया का साइकिल चोरी कर चोर फरार हो गये। वहीं ग्रामीण एवं पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना तेघड़ा पुलिस को दी। तेघड़ा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं बेगूसराय जिला में लगातार गोलीबारी, हत्या, चोरी, छिनतई की घटना से ग्रामीणों एवं व्यवसायियों में दहशत है।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article