नालंदा: परवलपुर में निकली तिरंगा यात्रा, हजारों बच्चों ने लगाए देशभक्ति के नारे, तिरंगे के रंग में रंगा परवलपुर, बच्चों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

DNB Bharat Desk

स्वतंत्रता दिवस को लेकर नालंदा के परवलपुर नगर पंचायत क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।यह तिरंगा यात्रा प्रखंड कार्यालय परवलपुर की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों, प्रखंड कर्मियों और नगर पंचायत कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

- Sponsored Ads-

हजारों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण किया और देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। परवलपुर नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित तिरंगा यात्रा में कन्या उच्च विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय और कन्या प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ प्रखंड एवं नगर पंचायत कर्मी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए।

नालंदा: परवलपुर में निकली तिरंगा यात्रा, हजारों बच्चों ने लगाए देशभक्ति के नारे, तिरंगे के रंग में रंगा परवलपुर, बच्चों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा 2

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों और युवाओं में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और स्थानीय समुदायों की भागीदारी से रैलियां और मानव श्रृंखला जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

नालंदा: परवलपुर में निकली तिरंगा यात्रा, हजारों बच्चों ने लगाए देशभक्ति के नारे, तिरंगे के रंग में रंगा परवलपुर, बच्चों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा 3इन आयोजनों के जरिए देश के वीर जवानों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

Share This Article