नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

DNB BHARAT DESK

नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा: नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड के टाउन हॉल में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने शिरकत की। आपको बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर को कसते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया है।

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न 2

इस बैठक में शिरकत कर रहे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रोफ़ेसर राम सागर सिंह ने कहा कि इस कार्य समिति की बैठक में 167 में से लगभग 140 सदस्यों की उपस्थिति हुई। इस बैठक में सभी सदस्यों को नालंदा जिले में चुनाव जीतने के लिए का मूल मंत्र दिया गया। वहीं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी सभी कार्यकर्ताओं को बताया गया। भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना और बूथ स्तर तक कमेटी बनाने पर भी चर्चा की गई।

नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न 3

 

नालंदा से संवाददाता  ऋषिकेश 

Share This Article