नालंदा: सुरक्षा को लेकर मुख्यालय का बड़ा कदम.थानास्तर पर शुरू हुआ जनता दरबार, पुलिस अधीक्षक लेंगे सीधा फीडबैक

DNB Bharat Desk

नालंदा-नई सरकार के गठन के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री सम्राट चौधरी लगातार दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है।इसी क्रम में पटना मुख्यालय के निर्देश पर अब सभी जिलों के थानास्तर पर पुलिस अधीक्षक भारत सोनी द्वारा सप्ताह में दो बार जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

नालंदा: सुरक्षा को लेकर मुख्यालय का बड़ा कदम.थानास्तर पर शुरू हुआ जनता दरबार, पुलिस अधीक्षक लेंगे सीधा फीडबैक 2इस पहल की शुरुआत बिहार शरीफ सदर क्षेत्र के लहेरी थाना से की गई।सोमवार को लहेरी थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक भारत सोनी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से सीधे संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया और उनकी समस्याएं सुनीं।पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि आज से थानास्तर पर जनता दरबार की मुहिम की शुरुआत की गई है, जिसके माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

नालंदा: सुरक्षा को लेकर मुख्यालय का बड़ा कदम.थानास्तर पर शुरू हुआ जनता दरबार, पुलिस अधीक्षक लेंगे सीधा फीडबैक 3यदि किसी शिकायत का संबंध अन्य विभागों से होता है, तो संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को बुलाकर उन समस्याओं का भी समाधान कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार जनता के बीच रहकर हर संभव सहयोग करती है और आम लोगों का सबसे अधिक जुड़ाव पुलिस से ही होता है। इस तरह की पहल से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और संबंध और भी मजबूत होंगे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नुरुल हक लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

Share This Article