पीली गाड़ी पर श्रवण कुमार का तंज, बोले- चुनाव के बाद युवाओं का रोजगार चला या नहीं? बांकीपुर की जनता चार साल बाद देगी जवाब

DNB Bharat Desk

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बांकीपुर के नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर और उनकी चर्चित ‘पीली गाड़ी’ को लेकर बड़ा सियासी हमला बोला है। मंत्री ने सवाल उठाया कि चुनाव से पहले जिन युवाओं को पीली गाड़ी के जरिए रोजगार देने का दावा किया गया था, क्या चुनाव के बाद भी उनका रोजगार जारी है।

- Sponsored Ads-

श्रवण कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की पीली गाड़ी हर इलाके में घूमती नजर आती थी और युवाओं को रोजगार देने की बातें कही जाती थीं। अब प्रशांत किशोर को बताना चाहिए कि पीली गाड़ी से जुड़े युवाओं का रोजगार चुनाव के बाद भी चल रहा है या नहीं।मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि अगर बांकीपुर में प्रशांत किशोर दस हजार युवाओं को नौकरी दे रहे हैं तो यह अच्छी बात है। लेकिन अगर रोजगार देने की कोई योजना है, तो आने वाले समय में बिहार की जनता खुद देखेगी कि प्रशांत किशोर युवाओं को रोजगार दे रहे हैं या बेरोजगार कर रहे हैं।

पीली गाड़ी पर श्रवण कुमार का तंज, बोले- चुनाव के बाद युवाओं का रोजगार चला या नहीं? बांकीपुर की जनता चार साल बाद देगी जवाब 2श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार की जनता पूरी तरह सजग है। बांकीपुर की पढ़ी-लिखी जनता ने प्रशांत किशोर को फिलहाल ‘टेस्टिंग’ के तौर पर मौका दिया है। चार साल बाद यही जनता उनके कामकाज का हिसाब लेगी और अपना जवाब देगी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article