बेगूसराय में प्रभारी मंत्री अरुण कुमार ने गांधी स्टेडियम में फहराया तिरंगा, कहा- ‘विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है जिला’

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में आज बेगूसराय के प्रभारी मंत्री अरुण कुमार ने झंडा फहराया । झंडोत्तोलन के बाद उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि बिहार आज प्रगति के पथ पर अग्रसर है और सरकार आम लोगों के सुख सुविधाओं के लिए संकल्पित है।

- Sponsored Ads-

नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार ने विकास के कई आयाम को पाया है। उन्होंने कहा कि आज बेगूसराय औद्योगिक दृष्टिकोण से लगातार आगे बढ़ रही है। साथ ही साथ ओंटा सिमरिया सिक्स लेन पुल एवं बेगूसराय शहर के बीचों बीच बन रहे फोर लाइन पुल की वजह से औद्योगिक क्रांति में भी बहुत सहूलियत हुई है।

बेगूसराय में प्रभारी मंत्री अरुण कुमार ने गांधी स्टेडियम में फहराया तिरंगा, कहा- 'विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है जिला' 2उन्होंने कहा कि आगे भी सरकार बेगूसराय सहित बिहार के विकास के लिए संकल्पित है। आने वाले दिनों में बेगूसराय विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article